9 Mar 2026, Mon
Breaking

टी एस जाएंगे मणिपुर : कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव होंगे मणिपुर रवाना, विधानसभा चुनाव के मतगणना के दिन रहेंगे मणिपुर में

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 07 मार्च 2022

रायपुर 07 मार्च 2022 : कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव मणिपुर रवाना होंगे, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस विषय पर चर्चा करने के बाद मणिपुर चुनाव के उपरांत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए आज शाम 06:45 पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव मणिपुर के लिए रवाना होंगे। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव मणिपुर पहुँचकर विधानसभा चुनाव की वोट काउंटिंग के दिन वहाँ उपस्थित रहेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ सदस्य मुकुल वासनिक से भी स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने इस पूरे विषय पर चर्चा की है, दोनो वरिष्ठ नेता हाईकमान के निर्देश पर एक साथ मणिपुर में मौजूद रहेंगे।

Share
पढ़ें   घर में बल्ब जलाने को लेकर पति-पत्नी में लड़ाई : पत्नी ने कर दी पति की हत्या, आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

 

 

 

 

 

You Missed