8 Mar 2026, Sun
Breaking

छत्तीसगढ़ विधानसभा ब्रेकिंग : राज्यपाल के अभिभाषण के शुरुआत होते हीं बीजेपी विधायकों ने लगाया राज्य सरकार पर आरोप, बीजेपी का आरोप – ‘राज्य में पहली बार राज्यपाल पर राजनीति करने का आरोप सरकार के लोगों ने लगाया’

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 07 मार्च 2022

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत आज से हो गई । इस बार का बजट सत्र उम्मीद के अनुरूप हंगामे से शुरू हुआ । सत्र के पहले दिन जैसे ही राज्यपाल अनुसुईया उइके ने अपना अभिभाषण शुरू करना चाहा, बीजेपी विधायकों ने सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य सरकार में बैठे नेता राज्यपाल पर राजनीति करने की बात करते हैं।

बीजेपी विधायकों के हंगामे के बीच राज्यपाल ने अपना अभिभाषण पूरा किया । राज्यपाल ने सरकार द्वारा अभी तक किये गए कार्यों को पढ़ा ।

आपको बताते चलें कि इस बार 7 मार्च से लेकर 25 मार्च तक विधानसभा का सत्र चलेगा, इस दौरान कुल 13 बैठके भी होंगी । विधानसभा में इस बार कुल 1682 प्रश्न लगाए गये हैं, इस बार विधायकों से प्रश्न ऑनलाइन मंगवाए गए थे एवं उनके उत्तर भी ऑनलाइन ही दिए गए हैं ।

इस बजट सत्र से शिक्षक भी काफी आस लगाए बैठे हैं । शिक्षकों को उम्मीद है कि इस बार के बजट सत्र में उनकी पुरानी पेंशन नीति को सरकार बहाल कर सकती है । शिक्षकों का कहना है कि राजस्थान के साथ झारखंड में ही पुरानी पेंशन नीति को लागू किया गया है, ऐसे में छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री को पुरानी पेंशन नीति लागू करनी चाहिए ।
इस बार के बजट सत्र से लोगों को काफी उम्मीद है। आम आदमी के साथ सरकारी कर्मचारियों को और अनियमित कर्मचारियों को भी इस बजट सत्र से काफी आस है ।

 

 

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री निवास में तीजा के मौके पर होगा कार्यक्रम : दो सितंबर को मुख्यमंत्री निवास में 'तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार' में महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम, CM विष्णुदेव साय डालेंगे महतारी वंदन योजना की राशि

 

 

 

 

 

You Missed