12 Mar 2026, Thu
Breaking

वीडियो : CM भूपेश बघेल ने की मृत किसान के बेटे से बात, CM बोले : “मुआवजा संबंधी मामले की अपर मुख्य सचिव से कराएंगे जांच”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर,12 मार्च 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मृत किसान स्व सियाराम पटेल के बेटे से फोन पर बात कर दुःख व्यक्त किया साथ ही उन्होंने मुआवजा सम्बंधी मामले पर अपर मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए ।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि वे इस दुःख की घड़ी में मृत किसान परिवार के साथ हैं और परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी ।

आपको बताते चले कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर राजधानी क्षेत्र के 66 वर्षीय किसान श्री सियाराम पटेल के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। सीएम भूपेश बघेल ने उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है।

वहीं रायपुर जिला प्रशासन ने तत्काल मृत किसान के परिजनों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध करा दी है ।

https://youtube.com/shorts/HKtMNM7AUOk?feature=share

Share
पढ़ें   भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम में बदलाव, अब 60 दिन पहले ही मिलेगी बुकिंग की सुविधा, जानिए नए नियमों से क्या होगा फायदा

 

 

 

 

 

You Missed