8 Mar 2026, Sun

जांच के आदेश : CM के निर्देश के बाद नवा रायपुर में किसान की दुःखद मौत की होगी दण्डाधिकारिक जांच, कलेक्टर ने दिया आदेश

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 12 मार्च 2022

नवा रायपुर में एन आर डी ए भवन के पास आंदोलनरत किसानों के साथ मौजूद किसान श्री सियाराम की दुःखद मृत्यु की दण्डाधिकारिक जांच होगी। कलेक्टर सौरभ कुमार ने इसके आदेश आज जारी किए है। इसके लिए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री एन आर साहू को जांच अधिकारी बनाया गया है। साहू किसान स्वर्गीय सियाराम पटेल की मृत्यु के कारण, मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई आदि बिन्दुओ पर जांच करेंगे। जांच अधिकारी को जल्द से जल्द जांच पूरी कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए है।

उल्लेखनीय है कि 11 मार्च को ग्राम बरौदा थाना माना निवासी सियाराम पटेल की नवा रायपुर में एन आर डी ए भवन के पास आंदोलनरत किसानों के साथ मौजूदगी के दौरान आकस्मिक मृत्यु हो गई है। मृत्यु के कारणों की दण्डाधिकारिक जांच के आदेश कलेक्टर ने दिए है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ राज्य में नरवा, घुरवा, गरूवा और बाड़ी योजना के अंतर्गत ग्रीन ऑटोमेटिव फ्यूल (कम्पैस्ड बायोगैस) के उत्पादन की असीम संभावनाएं : डॉ. दीपक द्विवेदी

 

 

 

 

 

You Missed