CM का धन्यवाद : CM भूपेश बघेल से राज्य पुलिस सेवा (एस. पी. एस.) के अधिकारियों ने की मुलाकात, पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए व्यक्त किया आभार

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ रायपुर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 15 मार्च 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा (एस. पी. एस.) के अधिकारियों एवं पुलिस निरीक्षकों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्य शासन के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली के फैसले के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य के वर्ष 2022-23 के बजट में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है।

 

 

प्रतिनिधिमंडल में राज्य पुलिस सेवा (एस. पी. एस.) के अधिकारी कमलेश्वर चंदेल, मुकेश ठाकुर, सुखनंदन राठौर, कीर्तन राठौर, अभिषेक महेश्वरी, खोमन सिन्हा, डी. सी. पटेल, उदयंत बेहार, मनोज ध्रुव एवं पुलिस निरीक्षकों में राजेश सिंह, अमित तिवारी एवम निलेश सिंह उपस्थित थे ।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर, सुकमा-छिंदगढ़, कोण्डागांव में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल, विभिन्न विकास कार्यों का करेंगें लोकार्पण-भूमिपूजन