9 Mar 2026, Mon
Breaking

छत्तीसगढ़ : घर में मिली दम्पत्ति की लाश से फैली सनसनी, फांसी के फंदे पर झूलते पति, तो पत्नी की बिस्तर में पड़ा मिला शव

कन्हैया तिवारी

गरियाबंद, 19 मार्च 2022

गरियाबंद में पति-पत्नी की लाश एक घर में मिली है। दम्पत्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है । पति का शव फांंसी के फंदे पर लटका हुआ था। उसकी पत्नी की लाश बिस्तर में पड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि शादीशुदा युवती 9 महीने की गर्भवती थी। दोनों की लाश मिलने के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

आपको बता दे कि बोडराबांधा गांव में वेदप्रकाश पटेल(25) और उसकी पत्नी भारती पटेल(24) रहते थे। होली के दिन गांव में सभी लोग होली खेलने में व्यस्त थे। वेदप्रकाश के माता-पिता सुबह खेत गए थे। जानकारी के अनुसार जब वेदप्रकाश के माता-पिता सुबह 11 से 11.30 के बीच वापस लौटे, तब उन्होंने दोनों की लाश देखी है। उन्होंने देखा कि वेदप्रकाश पटेल का शव उसके कमरे के पंखे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। उसकी पत्नी बिस्तर में पड़ी थी।

लाश देखने के बाद उनके परिजन दोनों को अस्पताल भी ले गए थे। मगर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने बताया कि शव लाते ही शाम हो गया था। इसकी वजह से पीएम नहीं किया जा सका था। अब शनिवार को दोनों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

क्या थी विवाद की वजह?

इधर, परिजनों ने बताया कि भारती 9 महीने की गर्भवती थी। वो पिछले कुछ दिनों से अपनी पति से बोल रही थी कि उसे अपने मायके जाना है। पत्नी का कहना था कि उसका पहले बेटा होने वाला है। जिसे वह अपने मायके में जन्म देना चाहती है। मगर इस बात से वेदप्रकाश नाराज था। वह भारती को मायके भेजना नहीं चाहता था। इस वजह से दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ करता था।

पढ़ें   डिश टीवी ने की अमेज़न प्राइम के साथ बड़ी साझेदारी : ग्राहकों को मिलेगा प्राइम लाइट का मुफ्त फायदा और एक्सक्लूसिव ऑफ़र्स

परिजनों ने आशंका जताई है कि होली के दिन भी इस तरह से झगड़ा हुआ होगा। जिसके चलते ये वारदात हुई है। वहीं पुलिस का कहना है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Share

 

 

 

 

 

You Missed