9 Mar 2026, Mon
Breaking

CM को आमंत्रण : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को डॉ. अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होने का मिला आमंत्रण, राजधानी में होगा कार्यक्रम

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 24 मार्च 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में डॉ बाबासाहेब आंबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह समिति रायपुर के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 14 अप्रैल को डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर घड़ी चौक, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्योता दिया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और प्रतिनिधिमंडल में नरेश गड़पाल, बी एस जागृत, भोजराज गौरखेड़े, अनिल वैद्य, सी डी खोबरागड़े, प्रकाश रामटेके, सुरेंद्र गोंडाने, राजू मेंढे, संजय गजभिये सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के हाथों में 'जनमन', कहा - सारगर्भित ढंग से की गई जनमन पत्रिका की प्रस्तुति जनोपयोगी

 

 

 

 

 

You Missed