8 Mar 2026, Sun

हिन्दू नववर्ष का स्वागत वीडियो : हिन्दू नववर्ष के आगमन पर बलौदाबाज़ार जिले के गांवों में विहिप के कार्यकर्ताओ ने निकाली रैली, जय श्रीराम के नारों से भक्तिमय हुआ माहौल

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 06 अप्रैल 2022

हिंदू नव वर्ष के आगमन पर पूरे प्रदेश में अलग ही माहौल देखने को मिला । विहिप के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रैली निकालकर हिंदू नव वर्ष का स्वागत किया । जिले में भी विहिप के कार्यकर्ताओं ने पूरे जिले को भगवा रंग में रंग दिया ।

https://youtube.com/shorts/wKLOJmvAOf4?feature=share

चैत्र नवरात्र पर्व एवं विक्रम संवत 2079 हिंदू नववर्ष के आगमन पर विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल ग्राम डमरू के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर सज्जा कर ग्राम डमरू, ताराशिव, मुसवाढोडी, नयापारा, मिश्राइनडीह एवं भद्रा मे भव्य बाईक रैली का आयोजन किया गया । जिसमे सभी गावों के सैकड़ों युवाओं ने बाईक रैली डमरू के निकालकर जय श्रीराम, वंदेमातरम एवं भारत माता की जय के जयकारे लगाए एवं कार्यक्रम का समापन महामाया मंदिर मे आरती के साथ किया।

Share
पढ़ें   BJP ने किया अपने मोर्चों और कार्यकारिणी का एलान, बालोद जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष बने अकबर तिगाला

 

 

 

 

 

You Missed