खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव : BJP के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय कर रहे लोगों से वन-टू-वन चर्चा, कोमल जंघेल के पक्ष में वोट देने लोगों से अपील, विष्णुदेव बोले : “हमारी ऐतिहासिक जीत होगी”

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर रायपुर

प्रमोद मिश्रा

खैरागढ़, 08 अप्रैल 2022

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव को लेकर जोर आजमाइश का सिलसिला जारी है। एक ओर जहां सरकार के मुखिया भूपेश बघेल लगातार कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के पक्ष में माहौल बनाने की मेहनत में जुटे हुए हैं। वहीं भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर कोमल जंघेल के नाम पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय लगातार जनसंपर्क करके लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार दस अप्रेल तक भाजपा अध्यक्ष लगातार स्थानीय प्रवास पर रहेंगे।

 

 

 

इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा था कि राज्य की जनता तीन साल से कांग्रेस की अन्यायी सरकार की वादाखिलाफी का दंश भोग रही है। खैरागढ़ की जनता छत्तीसगढ़ की जनता की भावनाओं के अनुरूप जनादेश देकर इनके अहंकार को मिटा देगी। उन्होंने कहा कि खैरागढ़ की जनता को यह अवसर मिला है कि वह छत्तीसगढ़ को विकास के रास्ते से भटकाकर रिवर्स गियर में चल रही सरकार को उसकी करनी का दंड दे।

 

गौरतलब है कि 12 अप्रैल को खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर मतदान होगा। जिसके बाद खैरागढ़ में किसे जीत मिलती है, ये मतगणना के दिन स्पष्ट हो पायेगा।

 

कई संवदेनशील केंद्र

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने भी अपनी तैयारी जारी रखी है। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 291 मतदान केंद्र हैं। इसमें से 64 बूथ नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील है। वहीं 18 केंद्र संवेदनशील हैं।

Share
पढ़ें   पीएम मोदी ने भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो की लॉन्च, मात्र 45 सेकंड में 520 मीटर की दूरी करेगी तय,जानें खास बातें