11 Mar 2026, Wed
Breaking

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वर्गीय श्री विजय राजवाड़े के तेरहवीं के कार्यक्रम में हुए शामिल, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े के सुपुत्र थे विजय

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 12 अप्रैल 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री भईया लाल राजवाड़े के निवास पहुँच कर उनके पुत्र व जिला पंचायत सदस्य रहे स्वर्गीय श्री विजय राजवाड़े के तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय श्री विजय राजवाड़े के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु परमात्मा से प्रार्थना की। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रेमनगर विधाय खेलसाय सिंह और संसदीय सचिव एवं भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े भी इस अवसर पर उपस्थित थे।।

Share
पढ़ें   कलिंगा विश्वविद्यालय रायपुर ने नये पीढ़ियों के कौशल उन्नयन हेतु मानव संसाधन सम्मेलन किया आयोजित, वाणिज्य एवं प्रबधन संकाय के छात्रों ने कार्यशाला में लिया भाग

 

 

 

 

 

You Missed