छत्तीसगढ़ : बालोद में आंगनबाड़ी केंद्र में टाइल्स गिरने से बच्चे हुए घायल, मंत्री अनिला भेड़िया ने दिया कलेक्टर को जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर राजनीति रायपुर

प्रमोद मिश्रा

बालोद/रायपुर, 18 अप्रैल 2022

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। यहां के ग्राम भैसबोड़ में एक आंगनबाड़ी केन्द्र की दीवार पर लगे टाइल्स भरभरा कर गिर गए। जैसे ही टाइल्स गिरे अफरातफरी मच गई। इससे आंगनबाड़ी में बठे चार बच्चों के सिर पर चोटें आई हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो बच्चों को ज्यादा चोट आई है। मौके पर एंबुलेंस को बुलाकर बच्चों को अस्पताल रवाना किया गया।
घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाने सुबह 10:30 बजे एंबुलेंस पहुंची। एंबुलेंस से बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं आंगनबाड़ी की दीवार के टाइस्ल गिरने से यहां के लोगों में काफभ् आक्रोश है। लोगों ने टाइल्स लगाने वाले ठेकेदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। यहां खनिज न्यास निधि के तहत लाखों खर्च कर टाइल्स लगाए गए थे। जिस प्रकार यह हादसा हुआ इससे टाइल्स लगाने वाले ठेकेदार की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

 

 

विभागीय अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी

इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों का बयान लिया। महिला बाल विकास मंत्री के प्रतिनिधि पीयूष सोनी व विभागीय अधिकारी तथा एसडीएम भी अस्पताल पहुंचे और बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि टाइल्स गिरने से घायल बच्चों का इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी स्वस्थ्य हैं। इनक सिर की ड्रेसिंग की गई है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने भैसबोड आंगनबाड़ी केंद्र की घटना को गम्भीरता से लिया

महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने बालोद के भैसबोड आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों के घायल होने को गम्भीरता से लेते हुए कलेक्टर को घटना की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री अनिला भेंड़िया ने घायल बच्चों के समुचित इलाज और देख-भाल के निर्देश भी कलेक्टर को दिए हैं। उन्होंने इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो यह सुनिश्चित करने को कहा है।
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन अमले ने तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में बच्चों का इलाज किया जा रहा है।

पढ़ें   CG में सड़क दुर्घटना ब्रेकिंग : सड़क हादसे में गई माँ और बेटे समेत 4 लोगों की जान, एक ही बाइक में सवार थे परिवार के सभी मृतक

 

Share