8 Mar 2026, Sun

CM का धन्यवाद : नगरीय निकायों के CMO ने राजपत्रित अधिकारी घोषित होने पर जताया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार, मंत्री डहरिया के निवेदन पर CM ने की थी घोषणा

प्रमोद मिश्रा

रायपुर 18 अप्रैल 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में प्रांताध्यक्ष सुरेश कुमार सुंदरानी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को राजपत्रित अधिकारी घोषित किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

उल्लेखनीय है कि आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार अब नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजपत्रित अधिकारी घोषित किए जाएंगे। बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने मुख्यमंत्री से मुख्य नगरपालिका अधिकारी को राजपत्रित अधिकारी घोषित करने की मांग की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान की। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया तथा छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा संघ से डॉ. शीलू भारती, लोकेश्वर साहू, अरुण कुमार साहू, दिनेश कुमार कोसरिया, विनय मिश्रा, तरुण पाल लहरे, नेतराम चनाकर, आशीष तिवारी, कृष्णा खटीक, नीतू सिंह, प्रवेश कश्यप, जसदेव बाबरा, संध्या वर्मा, यशा लहरे और अंकुर पांडे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share
पढ़ें   PM मोदी ने रचा नया इतिहास: भारत बना चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, छत्तीसगढ़ CM साय बोले– बस्तर में शांति से लेकर हर गरीब को घर तक, मोदी सरकार ने किया वादा पूरा

 

 

 

 

 

You Missed