12 Mar 2026, Thu
Breaking

CG में BEO के ऊपर कार्रवाई : कलेक्टर ने BEO को किया कार्यालय अटैच, BEO के खिलाफ शिकायतों की लंबी लिस्ट

प्रमोद मिश्रा

कोरबा 20 अप्रैल 2022

विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पोडी उपरोड़ा एल एस जोगी को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय अटैच किया गया है। कलेक्टर रानू साहू ने बीईओ पोड़ी उपरोड़ा जोगी के खिलाफ लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए उन्हें जिला कार्यालय संलग्न किया है। बीईओ के विरूद्ध लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुये प्रशासनिक व्यवस्था के तहत उन्हें कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा में संलग्न किया गया है। अशोक चंद्राकर प्राचार्य शा.उ.मा.वि छिंदपुर जिला कोरबा  को आगामी आदेश पर्यन्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा का प्रभार दिया गया है।

Share
पढ़ें   हड़ताल का ऐलान : 31 जुलाई से शिक्षकों ने किया हड़ताल का ऐलान, स्कूलों में पढ़ाई होगी प्रभावित, शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने किया ऐलान

 

 

 

 

 

You Missed