9 Mar 2026, Mon
Breaking

हड़ताल का ऐलान : 31 जुलाई से शिक्षकों ने किया हड़ताल का ऐलान, स्कूलों में पढ़ाई होगी प्रभावित, शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने किया ऐलान

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 27 जुलाई 2023

छत्तीसगढ़ में चुनावी साल में अनेक संगठन हड़ताल का रास्ता अख्तियार कर रहे हैं । इसी कड़ी में अब शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने आखिरकार 31 जुलाई से हड़ताल का ऐलान कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों से मुलाकात में कोई निष्कर्ष न निकलने पर शिक्षक मोर्चा ने हड़ताल के फैसले पर कायम रहने का निर्णय किया है।

आपको बताते चलें कि विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात के बाद लगा था कि कोई रास्ता निकल जाएगा। सीएम ने शिक्षक नेताओं को अफसरों से मिलने कहा था। मगर अफसरों से बात बनी नहीं। अब 31 जुलाई से हजारों स्कूल हड़ताल की वजह से प्रभावित होंगे। हड़ताल में सहायक शिक्षक, शालेय शिक्षक संघ शामिल हैं।

Share
पढ़ें   पादरी बजिंदर पर महिला से बलात्कार का आरोप निकला सही : बिलाईगढ़ MLA कविता प्राण लहरे ने पादरी के आशीर्वाद को बताया था जीत की वजह, BJP बोली : "पप्पाजी तो बलात्कारी निकले...छत्तीसगढ़वासियों से माफी मांगे विधायक..."

 

 

 

 

 

You Missed