9 Mar 2026, Mon
Breaking

छत्तीसगढ़ में जारी रहेगा बारिश का दौर,अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी,बीजापुर-नारायणपुर में ऑरेंज अलर्ट

प्रमोद मिश्रा, 27 जुलाई 2023

रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से धीमे पड़ा मानसून (Chhattisgarh Weather) एक बार फिर तेज रफ्तार पकड़ सकता है. पिछले 24 घंटे में सुकमा और उसके आसपास के क्षेत्र में अच्छी बारिश देखने को मिली है. साथ ही बस्तर और धमतरी में भी मानसून का असर देखने को मिला, जिससे कई जगहों पर हल्की और तेज बारिश हुई. प्रदेश में अगले 4 घंटे के अंदर तेज बारिश की भी आशंका जताई गई है.

मौसम विभाग ने प्रदेश के बीजापुर और नारायणपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा बस्तर, धमतरी, बालोद और राजनांदगांव संभाग के जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी है. विभाग के अनुसार इन संभागों के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा राजधानी रायपुर और उससे सटे आसपास के क्षेत्र में भी बारिश हो सकती है.

एनएच 30 पर भरा पानी
लगातार हो रही बारिश के चलते सुकमा जिले के बांध व तालाब लबालब भर गए है तेज बारिश के बाद पानी राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर आ गया, जिसके कारण कई घर व दुकानें जलमग्न हो गई. पटनम पारा में अचानक आए पानी ने लोगों को संभलने का मौका तक नही दिया और देखते ही देखते पूरी सड़क जलमग्न हो गई. हालांकि प्रशासन लगातार पानी निकासी को लेकर प्रयास करता रहा.

कई जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें मुख्य रूप से बीजापुर और नारायणपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां बीती शाम भी हल्की बारिश का दौर देखने को मिला है. बस्तर, धमतरी, बालोद और राजनांदगांव संभाग के जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी है. मानसून का असर इन जिलों में देखने को मिल सकता है.

क्यों बन रहा ऐसा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण ओडिशा तट पर बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मानसूनी द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, रायपुर, भवानीपटना से होकर गुजर रही है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे के अंदर तेज बारिश देखने को मिल सकती है. साथ ही कई जिलों में तेज हवाओं का दौर भी देखने को मिलेगा. हालांकि कुछ जिलों में मौसम सामान्य रहेगा.

Share
पढ़ें   बलौदाबाजार जिले में चोरी के आरोप में नाबालिग बच्चों को तालिबानी सजा ! : चोरी करने गए नाबालिग जब पकड़ में आये, तो रस्सी से बांधकर युवकों ने रातभर पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया मामला दर्ज, राज्य बाल अधिकार सरंक्षण आयोग की टीम भी पहुँची

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed