10 Mar 2026, Tue
Breaking

CM का आज से गांव-गांव में चौपाल : बलरामपुर के सामरी विधानसभा से होगी शुरुआत, एक विधानसभा के तीन गांवों में लगेगा CM भूपेश का चौपाल

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 04 मई 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बहुप्रतिक्षित विधानसभावार दौरा आज से शुरू हो रहा है। इसकी शुरुआत बलरामपुर जिले की सामरी विधानसभा क्षेत्र से होगी। इस दौरान वे किन्हीं तीन गांवों-कस्बों में उतर कर सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा करेंंगे। लोगों से मुलाकात कर उनका फीडबैक लेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रदेश भर की 90 विधानसभाओं में दौरे की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अपने दौरे के समय मुख्यमंत्री प्रत्येक विधानसभा के किन्हीं तीन गांवों में आकस्मिक रूप से पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रात में भी उसी विधानसभा में रुकेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र के प्रमुख लोगों और स्थानीय अधिकारियों से मुलाकात कर आवश्यक जानकारी लेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रभारी मंत्री और स्थानीय विधायक भी होंगे।
अगले दिन मुख्यमंत्री प्रेस से चर्चा और दूसरे लोगों से मुलाकात के बाद अगले विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हो जाएंगे। कलेक्टरों को कहा गया है, जिस गांव में मुख्यमंत्री का दौरा होने वाला होगा उसकी जानकारी वहां पहुंचने से थोड़ी देर पहले ही दी जाएगी। वे अपने जिले के प्रत्येक गांव-कस्बे और नगरीय निकायों में शासकीय सुविधाओं, योजनाओं के क्रियान्वयन, नागरिक सेवाओं के सुचारु संचालन, सरकारी कार्यालयों में दस्तावेजों का रखरखाव, स्वच्छता और शासकीय कर्मचारियों की उपस्थिति आदि को सुनिश्चित कर लें।

2023 की तैयारी

छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा चुनाव में अभी डेढ़ साल का वक्त है । ऐसे में सीएम लोगों से फीडबैक लेकर यह जानने का प्रयास करेंगे कि उनके विधानसभा के मौजूदा विधायक से जनता से कितनी खुश है । पार्टी सूत्र बताते हैं कि 70 विधायकों में से 38 विधायकों के रिपोर्ट कार्ड में उनका परफॉर्मेन्स कमजोर पाया गया है । ऐसे में मुख्यमंत्री प्रयास करेंगे कि 2023 के चुनाव के लिए ऐसी तैयारी की जाएगी, जब चुनाव हो तो पूर्ण बहुमत से एक बार फिर कांग्रेस की सरकार आये ।  मुख्यमंत्री के इस दौरे में से यह बात स्पष्ट हो जाएगा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में किन विधायकों की टिकट पर संकट आ सकती है ।

Share
पढ़ें   CG की 2 सीटों समेत 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग, उसी दिन आएंगे नतीजे; 26 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू

 

 

 

 

 

You Missed