7 Mar 2026, Sat

CM का दौरा : मुख्यमंत्री ने ‘भेंट-मुलाकात‘ अभियान का आगाज सरगुजा संभाग के कुसमी विधानसभा क्षेत्र से किया, कुसमी पहुंचने पर पॉपकॉर्न की माला पहनाकर नागरिकों ने किया गर्म जोशी से स्वागत

प्रमोद मिश्रा

बलरामपुर, 4 मई 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता, जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों से ‘भेंट-मुलाकात‘ अभियान की शुरूआत सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र से की। इस विधानसभा क्षेत्र के कुसमी पहुंचने पर हेलीपेड पर संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज सहित वहां के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मक्के से बनने वाले पॉपकॉर्न की माला पहनाकर उनका गर्म जोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हेलीपेड से सीधे कुसमी थाना परिसर पहुंचे और वहां स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना कर ‘भेंट-मुलाकात‘ अभियान का आगाज किया। मुख्यमंत्री ने इसके बाद थाना परिसर में पुलिस कर्मियों के परिजनों से मुलाकात की। पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने तथा छत्तीसगढ़ में शासकीय कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए पुलिस कर्मियों के परिवारजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुलिस कर्मियों के बच्चों से बड़ी ही आत्मीयता के साथ मिले और बच्चों को चॉकलेट बांटी।

Share
पढ़ें   मौसम अपडेट्स: छत्‍तीसगढ़ में बदला मौसम, गरज-चमक के साथ हुई बारिश से तापमान गिरा, आज भी अलर्ट

 

 

 

 

 

You Missed