9 Mar 2026, Mon
Breaking

तस्वीरें, जब CM भूपेश बने सेल्समैन : CM भूपेश बघेल ने लोगों को बांटा राशन, खुद तौलकर दिया राशन

प्रमोद मिश्रा

कुसमी, 04 मई 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने विधानसभा के दौरे पर निकल चुके हैं । अपने दौरे पर सबसे पहले मुख्यमंत्री बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा के कुसमी पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अचानक शासकीय उचित मूल्य की दुकान कुसमी का निरीक्षण करने पहुँचें और हितग्राहियों को खुद चावल तौलकर दिया । इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हितग्राहियों से बात की और उनसे पूछा कि उन्हें राशन लेने में कोई दिक्कत तो नहीं हो रही है ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने बीच पाकर ग्रामीण बेहद खुश नजर आए ग्रामीणों का कहना था कि हमने कभी सोचा नहीं था कि मुख्यमंत्री हमारे बीच आएंगे और हमें अपने हाथ से राशन देंगे ।

 

Share
पढ़ें   WCCB फॉरेस्ट टीम की बड़ी कार्रवाई, तेंदुए की 4 और शेर की 1 खाल सहित 6 तस्करों को किया गिरफ्तार

 

 

 

 

 

You Missed