10 Apr 2025, Thu 10:49:51 AM
Breaking

ब्रेकिंग : रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव आयेंगे छत्तीसगढ़…BJP नेता जुटे स्वागत की तैयारियों में…रेलवे अधिकारियों ने कसी कमर…ये है उनका दौरा कार्यक्रम

 

प्रमोद मिश्रा, रायपुर | 11 मई, 2022

 

 

 

देश के अनेक केंद्रीय मंत्री लगातार छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। अब इसी कड़ी में देश के रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव भी छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।

 

 

14 मई को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का कार्यक्रम पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में होगा। इसके लिए रेलवे प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

 

भाजपा नेताओं में दिख रहा उत्साह –

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1725744887774424&id=100010167888772

केंद्रीय मंत्री के दौरे के लिहाज़ से क्षेत्र के रेलवे अधिकारियों के साथ भाजपा नेताओं ने भी स्वागत की तैयारियां शुरु कर दी हैं। माना जा रहा है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अपने इस दौरे में अम्बिकापुर को बड़ी सौगात दे सकते हैं।

 

 

लगातार मोदी कैबिनेट के मंत्री हैं राज्य के दौरे पर

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की लगातार हार से राष्ट्रीय नेतृत्व चिंतित है। ऐसे में राष्ट्रीय नेतृत्व से मिले आदेश के अनुसार संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के उद्देश्य से नेताओं का लगातार दौरा हो रहा है। पिछले माह अप्रैल में आधा दर्जन केंद्रीय मंत्री प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पहुंचे थे। वहीं छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों के भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की है और अपने अनुभव साझा किए हैं।

 

 

 

 

 

Share
पढ़ें   GPM जिले में विकास कार्यों की CM ने लगाई झड़ी : जिले के तीनों विकासखण्ड में 25-25 लाख रूपए की लागत से बनेंगे आदिवासी सामुदायिक भवन, जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने सरकार करेगी प्रयास

 

 

 

 

 

You Missed