11 Mar 2026, Wed
Breaking

CG में बड़ा हादसा : तालाब में नहाने गए 2 सगे भाइयों की डूबने से गई जान, परिवार में पसरा मातम

प्रमोद मिश्रा

रायगढ़, 16 मई 2022

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया चौकी क्षेत्र के ग्राम महका स्थित तालाब में डूबने से दो सगे नाबालिक भाइयों की मौत हो गई है। मिली जानकारी अनुसार श्याम कुमार शर्मा, उम्र लगभग 12 वर्ष व सागर कुमार शर्मा, उम्र लगभग 10 वर्ष, दोनों के पिता – मुकेश शर्मा आज सुबह तालाब में नहाने चले गए। नहाने के दौरान गहराई में चले जाने से डूबने से उनकी मौत हो गई, बताया जा रहा है कि दोनों नाबालिगों को तैरना नही आता था। वही घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली तत्काल दोनों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल खरसिया ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक जांच में मृत घोषित कर दिया। वही खरसिया चौकी पुलिस भी आगे की कार्यवाही में जुटी है।

 

Share
पढ़ें   CM भूपेश बघेल ने सुकमा में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की, CM का अधिकारियों को निर्देश : "विश्वास, विकास और सुरक्षा की रणनीति पर कार्य करें"

 

 

 

 

 

You Missed