8 Mar 2026, Sun

BJP के कार्यक्रम में भारत माता की तस्वीर को जमीन में रख कर अपमानित करने को लेकर NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के नेतृत्व में राजधानी में पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला दहन….

गोपीकृष्ण साहू, 16 मई 2022

छत्तीसगढ़ एनएसयूआई द्वारा आज पूरे प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का पुतला दहन किया गया दरअसल राजनांदगांव में हुए कार्यक्रम के दौरान मंच के नीचे जमीन पर भारत माता की तस्वीर को रख कर अपमानित किया गया इसको लेकर आज राजधानी रायपुर में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के नेतृत्व में अंबेडकर चौक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ नारेबाजी की गई उसके पश्चात डॉ रमन सिंह का पुतला दहन किया गया और नारे भी लगाए गए “भारत माता का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” ऐसे नारों के साथ आज प्रदर्शन किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा की जिस प्रकार राजनांदगांव में हुए कार्यक्रम के दौरान भारत माता को जमीन पर रख कर अपमानित किया गया और यह भारतीय जनता पार्टी के लोग जो अपने आप को राष्ट्रीय भक्त कहते हैं यह आप सभी के सामने हो आ गया है कि वे किस प्रकार भारत माता का अपमान कर रहे हैं आज हमने पूरे प्रदेश में डॉक्टर रमन का पुतला दहन किया और यदि वह आने वाले समय में भी माफी नहीं मांगेंगे तो आने वाले समय में भी हम उग्र आंदोलन करते रहेंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा, राष्ट्रीय संयोजक हनी बग्गा, प्रदेश महासचिव हेमंत पाल, जिलाध्यक्ष शांतनु झा , पूर्व मीडिया चेयरमैन तुषार गुहा, पूर्व जिला महासचिव प्रशांत गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

 

Share
पढ़ें   सिंहदेव के बयान पर पूर्व सीएम: रमन सिंह बोले- कल क्या होगा, कहा नहीं जा सकता, पहले उन्होंने मानसिकता बना ली थी

 

 

 

 

 

You Missed