10 Mar 2026, Tue
Breaking

CG में 6 साल की मासूम की फांसी के फंदे से लटकती मिली लाश : पिता ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जुटी मामले की जांच में

प्रमोद मिश्रा

बिलासपुर, 17 मई 2022

बिलासपुर जिले में छह साल के बच्चे की लाश फंदे पर लटकती (hanging on the noose) मिली है। बच्चे के माता-पिता व परिजन पड़ोस में रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। बच्चा भी उनके साथ था। अचानक वह खेलने के लिए घर आ गया। महज 20 मिनट बाद उसकी मौसी व भाई घर पहुंचे, तब उसकी लाश फंदे पर लटक रही थी। बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते उसके गले में रस्सी फंस गया और फंदा बन गया। इधर, बेटे के माथे पर चोट के निशान देखकर पिता ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। घटना कोनी थाना क्षेत्र (Koni police station area) की है।

ग्राम गतौरी निवासी राजकुमार भारती परिवार के सदस्यों के साथ सोमवार की दोपहर को अपने पड़ोस के घर शादी में शामिल होने गए थे। उनके साथ 6 साल का बेटा मानस भारती (Manas Bharti) भी था। शादी घर में परिजन को छोड़कर मानस खेलने के लिए घर जाने की बात कहकर निकला। फिर अपने घर चला गया। बताया जा रहा है कि वह अपने घर में लटक रही रस्सी से खेल रहा था। पुलिस को शक है कि रस्सी बच्चे के गले में फंस गई होगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

20 मिनट बाद फंदे पर लटकती मिली लाश

परिजन ने पुलिस को बताया कि मानस के शादी घर से निकलने के महज 20 मिनट बाद उसकी 14 साल की बुआ और 9 साल का भाई घर आए। तब मानस का शव फंदे पर लटक रहा था। घबराकर उन्होंने तत्काल इस घटना की जानकारी परिजन को दी। मानस के माथे में चोट के निशान भी मिले हैं। उसके माथे से खून निकल रहा था। ऐसे में उसके पिता राजकुमार ने बेटे की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है।

पढ़ें   CG में युवाओं को मिला बेरोजगारी भत्ता का आदेश : CM भूपेश बघेल ने प्रदेश में बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरूआत की, चार युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिला स्वीकृति आदेश

पिता ने जताई हत्या की आशंका

TI सुनील तिर्की ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस के डॉयल 112 को कॉल किया, जब तक पुलिस गांव पहुंची, परिजनों ने बच्चे के शव को फंदे से उतार लिया था। बच्चे के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस को शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पूछताछ में पता चला कि राजकुमार परिवार समेत कमाने खाने के लिए पंजाब गया था। इस दौरान परिवार में शादी में शामिल होने के लिए वह पत्नी बच्चों को लेकर कुछ दिन पहले ही गांव आया था।

Share

 

 

 

 

 

You Missed