8 Mar 2026, Sun

बढ़ते अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष का निशाना : नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने एसपी से कहा – ‘अपराधियों को जल्द पकड़े, पीड़ित को न्याय दिलाए’

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 19 मई 2022

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने रायपुर जिलें में लगातार बढ़ रही अपराध पर रायपुर एसपी से दूरभाष के माध्यम से चर्चा करते हुए पचास लाख रुपए की लूट सहित घटित अन्य अपराधों के मामले में क्या कार्यवाही हुई है इस पर विस्तार से जानकारी ली तथा अपराधियो को जल्द गिरफ्त में लेने की बात कही की एसी मैकेनिक के हत्या के मामले में जांच कहा तक पहुंची यह जानकारी लेकर इस पर तत्काल कार्यवाही की बात कही ।

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि राजधानी सहित प्रदेश में बढ़ते अपराध के मामले चिंताजनक है उस पर पुलिस प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। जिस तरह से पुलिस केवल राजनीतिक षड़यंत्रों में विपक्षियों को फंसाने में लगी है और जो अपराधी है वह खुलेआम घूम रहे है उन पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। इससे अपराधियो का मनोबल बढ़ता है और जनता में डर पैदा होता है जबकि डर अपराधियो में होना चाहिए ताकि अपराध रुक सके।

Share
पढ़ें   बाबा गुरु घासीदास के बताए सत्य और समानता के मार्ग पर ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़: लालपुर में सीएम विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान, कॉलेज से लेकर करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, किसानों से धान खरीदी का दोहराया संकल्प

 

 

 

 

 

You Missed