11 Mar 2026, Wed

CG में मानवता फिर शर्मसार : मौसा नाबालिग के साथ करता था छेड़छाड़, नाबालिग की मां भी आरोपी का देते रही साथ, मां और मौसा पुलिस गिरफ्त में

प्रमोद मिश्रा

बालोद, 30 मई 2022

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां मौसा अपने ही पत्नी की बहन की बेटी को जान से मारने की धमकी देकर उससे छेड़छाड़ करता था । इस पूरे मामले पर ताज्जुब की बात यह है कि पीड़ित नाबालिक की मां इस पूरे कृत्य में आरोपी मौसा का साथ देती थी । नाबालिग की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। मामला जिले के गुरुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि उसका मौसा उसके साथ छेड़छाड़ करता है और जान से मारने की धमकी देता है। इतना ही नहीं मौसे के इस कुकर्म को नाबालिग की मां अपनी बेटी के साथ हो रहे कृत्यों में मौसा का साथ देती है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पहली पत्नी और नाबालिग की मां अपने पति को छोड़ दोनों पिछले एक माह से एक साथ रह रहे थे। मामले में पुलिस ने मौसा द्वारिका साहू और मां के खिलाफ पास्को एक्ट और विभन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Share
पढ़ें   धमतरी के बठेना क्रिश्चियन हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप: लापरवाही, धोखाधड़ी और धर्मांतरण का मामला, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के निर्देश