8 Mar 2026, Sun

‘भूलन द मेज’ राज्य में टैक्स फ्री : CM भूपेश बघेल ने फ़िल्म देखने के बाद की घोषणा, CM बोले : “फ़िल्म बहुत अच्छी, सभी कलाकारों को बधाई”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 01 जून 2022

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों, अन्य जनप्रतिनिधियों और मीडिया के साथियों के साथ राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त भूलन द मेज मूवी देखी।  उन्होंने फिल्म के निर्माता निदेशक एवं कलाकारों को बधाई दी । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि-यह फिल्म गांव की व्यवस्थाओं को लेकर बनी है। भूलन कांदा जो जंगलों में पाया जाता है उस पर आधारित स्टोरी है। इसमें दिखाया गया है कि मूवी के हीरो भकला वह शहर में आकर किस प्रकार से गोल गोल चक्कर लगा रहा है। दफ्तरों का चक्कर लगा रहा है । इस मूवी के कलाकारो ने अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन किया है और मैं समझता हूं कि यह मूवी सभी को देखनी चाहिए ।

Bhulan The Maze Review : क्यों देखें ‘भूलन द मेज’? क्यों है फिल्म की इतनी चर्चा? पढ़ें फिल्म का रिव्यू

Bhulan The Maze Review : क्यों देखें ‘भूलन द मेज’? क्यों है फिल्म की इतनी चर्चा? पढ़ें फिल्म का रिव्यू

नेशनल फ़िल्म अवार्ड से सम्मानित फ़िल्म भूलन द मेज छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोकप्रचलित मान्यताओं को कहानी का रूप देकर लिखी गई श्री संजीव बख्शी के उपन्यास भूलन कांदा पर यह फ़िल्म आधारित है। सीएम ने फ़िल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने की घोषणा भी की । फिल्म को टैक्स फ्री किया जाने के बाद फिल्म के निर्माता निर्देशक के साथ सभी कलाकार खुश दिखे और इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया है ।

 

मुख्यमंत्री इस मौके पर फिल्म के निर्देशक मनोज वर्मा से और लेखक संजीव बख्शी से भी मिले। उन्होंने कहा कि भूलन कांदा के माध्यम से छत्तीसगढ़िया लोगों के मूल स्वभाव का सिनेमा में जिस तरह दिखाया गया है, वो काबिलेतारीफ है। छत्तीसगढ़ की सुंदर संस्कृति का जो फिल्मांकन हुआ है वो बहुत अच्छा हुआ है। लोक गीतों को जो जगह दी गई है औऱ छत्तीसगढ़ के गांवों को जिस तरह सिनेमा में उकेरा गया है उससे पता चलता है कि हमारे गांव कितने सुंदर हैं। उनमें एक-दूसरे के प्रति सहयोग की कितनी भावना है। किस तरह से सामूहिक रूप से गांव में निर्णय होता है और लोग एक दूसरे के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहते हैं।

पढ़ें   भारत का बड़ा कदम: ब्रह्मपुत्र पर चीन के बांध के जवाब में शुरू होगी 65 गीगावाट जलविद्युत परियोजना, 6.42 लाख करोड़ की लागत

उल्लेखनीय है कि भूलन द मेज फिल्म छत्तीसगढ़ की ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित है और संजीव बख्शी के उपन्यास भूलन कांदा पर बनी है। इसे 67वें नेशनल फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया है और छत्तीसगढ़ सरकार ने भी इसे एक करोड़ रूपए की राशि से पुरस्कृत किया है।

अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर फिल्म के कलाकार भी काफी उत्साहित हुए। मुख्यमंत्री ने उनका उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आप सभी लोगों ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति को फिल्म के माध्यम से दिखाया है उससे हमारे प्रदेश की सुंदर संस्कृति को दुनिया भर में पहचान मिल रही है। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए यह काफी शुभ क्षण है। इस तरह का प्रयास भविष्य में और हो तथा छत्तीसगढ़ का सिनेमा अपनी विशिष्ट पहचान बनाए, इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने फिल्म नीति भी तैयार की है। इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ी सिनेमा तेजी से बड़ा स्वरूप लेगा और सिनेमा के माध्यम से कला को नई ऊंचाई मिलेगी। मुख्यमंत्री बघेल ने यह भी कहा कि लिट्रेचर पर फिल्म बनाई गई है। यह भी काफी अच्छी बात है। छत्तीसगढ़ में सिनेमा को इससे नई ऊंचाई मिलेगी।

Share

 

 

 

 

 

You Missed