28 May 2025, Wed
Breaking

संवेदनशील मुख्यमंत्री : बचपन से दिव्यांग बहनों का होगा बेहतर इलाज, CM ने दोनों बहनों को देखते ही कि घोषणा

प्रमोद मिश्रा

कांकेर, 03 जून 2022

संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्गुकोंदल में बचपन से दिव्यांग बहनें प्रियंका दुग्गा व प्रीति दुग्गा के इलाज के लिए हर सम्भव कदम उठाने के निर्देश दिए । दुर्गुकोंदल भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम की समाप्ति पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोगों से आवेदन लेने स्वयं उनके बीच पहुंचे। इस दौरान उनकी नज़र भीड़ में उन्हें आशा भरी निगाहों से तकती दिव्यांग बेटी प्रियंका दुग्गा पर पड़ी। मुख्यमंत्री ने तुरन्त प्रियंका और उसकी बहन प्रीति को सामने बुलवाया और उनकी समस्या सुनी। प्रियंका ने बताया कि वो और उसकी छोटी बहन प्रीति दोनों बचपन से दिव्यांग हैं, दोनों के हाथ और पैर में दिव्यांगता है। प्रीति को बोलने में भी परेशानी होती है। उनकी माता का बहुत पहले ही देहांत हो चुका है। दोनों बहनों के पिता श्री राजकुमार दुग्गा भी दिव्यांग हैं और वे लकड़ी बेच कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिटिया प्रीति व प्रियंका की व्यथा सुन तुरन्त कलेक्टर के दोनों बहनों के बेहतर से बेहतर इलाज के लिए हर सम्भव कदम उठाने के निर्देश दिये।

Share
पढ़ें   Korba Breaking: दीपका थाना में पदस्थ ASI परमेश्वर राठौर और प्रधान आरक्षक योगेश रात्रे सस्पेंड..SP ने जारी किया आदेश...

 

 

 

 

 

You Missed