छत्तीसगढ़ : गुपचुप और चाट खाना बना जानलेवा, 24 बच्चे पहुँचे अस्पताल, तो 1बच्ची की गई जान

CRIME Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर बिलासपुर

प्रमोद मिश्रा

बिलासपुर, 07 जून 2022

बिलासपुर जिले के बिल्हा नगर पंचायत के देवकिरारी में सोमवार को 22 बच्चे और महिलाएं फूड प्वाइजनिंग की शिकार हो गए। बच्चों को बिल्हा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से चार बच्चों की हालत गंभीर होने पर सिम्स रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक बच्ची ने दम तोड़ दिया तो वहीं एक बच्ची सिम्स में भर्ती है। दो बच्चों का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि चाट खाने के बाद सभी बीमार पड़े।

 

 

सभी पीड़ितों को आनन-फानन में इलाज के लिए बिल्हा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां सभी का इलाज शुरू किया गया। पर तब तक 2 बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। दोनों बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सोमवार को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान एक 9 वर्ष की बच्ची मीनाक्षी कोशले पिता चंद्रप्रकाश कोशले की मौत हो गई। वहीं उसकी बड़ी बहन साक्षी कोशले पिता चंद्रप्रकाश कोशले 11 वर्ष की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

बच्ची की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

बच्ची की मौत की खबर परिजनों को मिलते ही उन्होंने अस्पताल परिसर में ही हंगामा मचाना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता के रात को 11 बजे सिम्स पहुंचे और परिजनों को शांत रहने की समझाइस दी। समझाने के बाद परिजनों ने हंगामा मचाना बंद किया। वहीं परिजनों ने बताया की अभी भी 20 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चे बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती है। इसके अलावा दो बच्चों को गंभीर हालत में इलाज के लिए केयर एंड क्योर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। ग्रामीणों ने मामले की जांच की मांग की है।

Share
पढ़ें   पर्यावरण संरक्षण विषय पर कलिंगा विश्वविद्यालय में हुआ कार्यक्रम का आयोजन, वृक्षों के महत्व पर डाला गया प्रकाश