12 Mar 2026, Thu
Breaking

जमीन विवाद के चलते अपने ही फूफा की हत्या : आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाठी, डंडे एवं पत्थर से हत्या कर आरोपी हो गया था फरार

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार, 10 जून 2022

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में एक आरोपी भतीजे ने अपने ही फूफा को जमीन विवाद के चलते लाठी डंडे से मार कर उसकी हत्या कर दी । पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दिनांक 10.06.2022 को रात्रि 12:30 बजे आवेदक गोवर्धन उर्फ गोल्डन थाना कसडोल उपस्थित आकर सूचना दिया की आरोपी रेखुराम कर्ष पिता बुधराम कर्ष उम्र 35 साल साकिन ग्राम कोट थाना कसडोल द्वारा आवेदक के पिता सौभाग्य चंद कर्ष पिता परदेसी राम उम्र 60 साल साकिन ग्राम कोट को दिनांक 09.06.2022 के 22:30 बजे डंडा एवं पत्थर से मारकर हत्या कर फरार हो गया है, जिसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल एवं अनुभाग अधिकारी पुलिस बलौदाबाजार सुभाष दास के मार्गदर्शन में आवेदक की रिपोर्ट पर थाना कसडोल में अपराध क्र. 446/2022 धारा 302 भादवि कायम कर थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष सिंह राजपूत एवं थाना कसडोल की पुलिस टीम द्वारा पता तलाश कर 05 घंटे के अंदर आरोपी रेखुुराम कर्ष को ग्राम पचपेड़ी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Share
पढ़ें   नियद नेल्ला नार योजना से बस्तर के गांवों का होगा विकास, वनमंत्री केदार ने जताया मुख्यमंत्री साय का आभार

 

 

 

 

 

You Missed