8 Mar 2026, Sun
Breaking

दूल्हा एक, दुल्हन दो और हुई एक मंडप में शादी : छत्तीसगढ़ में 2 दुल्हन से 1 दूल्हा ने की शादी, दुल्हनों के गोद में थे बच्चे

■ प्रेम प्रसंग के चलते करनी पड़ी शादी

प्रमोद मिश्रा

केशकाल, 13 जून 2022

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक अलग ही तस्वीर सामने आई है । जहां एक शादी के मंडप पर एक दूल्हा के साथ 2 दुल्हन ने शादी के साथ फेरे लिए । दरअसल, छत्तीसगढ़ के केशकाल विधानसभा अंतर्गत ईरागांव क्षेत्र के ग्राम उमला जहां दूल्हा शादी से पहले ही दो बच्चों का बाप बन गया है और दो दुल्हन का पति भी ।

दरअसल, ग्राम उमला निवासी रजनसिंह पिता सुखराम सलाम जो पहले ग्राम आडेंगा निवासी दुर्गेश्वरी मरकाम से विवाह का प्रस्ताव रखा था। जिसके बाद समाज के बीच सगाई हो गया तब से लड़की लड़का के घर रहने लगी कुछ माह बाद एक बच्चा का जन्म भी हो गया। दोनों की समाज के बीच सगाई भी करा दी गई और दुर्गेश्वरी रहने के लिए रजनसिंह के घर आ गई। कुछ माह बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया। इस बीच रजनसिंह को आंवरी की सन्नो बाई गोटा से भी प्रेम हो गया।

रजनसिंह और सन्नों का प्रेम प्रसंग इतना आगे बढ़ा कि वह भी गर्भवती हो गई। उसने भी एक बेटी को जन्म दिया। इसका पता जब लोगों को चला तो बातें शुरू हो गईं। इस पर रजनसिंह ने परिवार से बात की। समाज की बैठक हुई और दोनों युवतियों ने रजनसिंह के साथ शादी की हामी भर दी। दोनों को ऐतराज नहीं था। फिर समाज की रजामंदी से रजनसिंह ने दोनों युवतियों से शादी का फैसला ले लिया।

Share
पढ़ें   ट्रेन हादसा : रायपुर से नागपुर जा रही ट्रेन हुई हादसे का शिकार, हादसे में 50 यात्री हुए घायल, मालगाड़ी से जा टकराई पैसेंजर ट्रेन

 

 

 

 

 

You Missed