7 Mar 2026, Sat

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नव संकल्प शिविर का किया गया आयोजन, कांग्रेसी करेंगे 75 किलोमीटर की पदयात्रा

आकेश्वर यादव, बलरामपुर,12जून 2022

बलरामपुर:जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम हॉल में जिला स्तरीय नव संकल्प शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में सर्वप्रथम महात्मा गांधी के छाया चित्र पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी व विधायक बृहस्पति सिंह ने पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात राज्यगीत व राष्ट्रगीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजस्थान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा आयोजित नव संकल्प शिविर कार्यशाला और भारत जोड़ो अभियान के बातों को बताया और आगामी चुनाव के रणनीतियों के लिए पदाधिकारी और सत्ता संगठन के बीच समन्वय के साथ संगठन की मजबूती और शासन के योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने की बात कार्यकर्ताओं के साथ रखी,उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यक्रम से जनता परेशान है भाजपा जनता को गुमराह कर रही है राज्य में हमारी सरकार है और संगठन का दायित्व क्यों अपने सरकार की उपलब्धियों को जनता तक लाएं।आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारत जोड़ो पदयात्रा के माध्यम से सरकार की नीतियों को भी गांव-गांव तक ले जाना कार्यकर्ताओं का संकल्प हो यह हर कार्यकर्ता से अपेक्षा है।
पूर्व विधायक महेश्वर पैकरा ने कहा कि नव संकल्प शिविर जैसे आयोजन ग्राम पंचायतों तक होनी चाहिए जिसमें सत्ता और संगठन की बराबर की भागीदारी हो और गांव-गांव तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना चाहिए, ताकि आने वाले समय में हम अपने लक्ष्य को पा सकें और फिर से राज्य व केंद्र में हमारी सरकार बन सके।

पूर्व अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि संगठन की हालत चिंतनीय है 1967 से अब तक की स्थिति उनको हमने करीब से देखा है परंतु वर्तमान परिस्थितियों विचारणीय है समन्वय काफी जरूरी है सत्ता अपनी होती है तो बैचारिक या व्यक्तिगत मतभेद के बावजूद हम कह सकते हैं कि अपना आदमी विधायक या मंत्री है या फिर हमारी सरकार है।
विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि हमें नव संकल्प के साथ खुद को तैयार करना है कैसे हम तमाम विरोधियों से जीत हासिल कर सके हर मतदाता तक कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाना है हमें आगे बढ़कर मजबूती से काम करना है भ्रष्टाचार से परिस्थितियां बदलती है और गरीब परेशान होता है जिस तरह से भाजपा 15 सीटों में सिमट गई है ऐसी परिस्थितियां हमें नहीं आने देनी है हमें बेदाग रहना है दाग नहीं लगने देना है भूपेश बघेल व टी.एस. बाबा की सरकार की नीतियों के बदौलत गरीब का बच्चा अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में पढ़ रहा है छत्तीसगढ़ के विकास के लिए टी.एस. बाबा साहब और भूपेश बघेल की सरकार ने सही निर्णय लिया है मतदाता को बूथ तक लाने वाला कार्यकर्ता सबसे बड़ा नेता है वह कांग्रेस की लड़ाई लड़ता है इसलिए कार्यकर्ता का महत्व किसी भी परिस्थिति में कम नहीं होने देना है।

पढ़ें   BJP के कार्यक्रम में भारत माता की तस्वीर को जमीन में रख कर अपमानित करने को लेकर NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के नेतृत्व में राजधानी में पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला दहन....

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा की महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजों के विरुद्ध हम कांग्रेस के लोगों व वर्तमान भारत वासियों ने मिलजुल कर भारत छोड़ो आंदोलन चलाया था ठीक उसी तरह से 80 साल बाद हम देश के वर्तमान परिस्थितियों से निपटने के लिए भारत छोड़ो आंदोलन चलाएंगे और हमें यह संकल्प करना है कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में बनी रहे और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में केंद्र में भी हमारी सरकार सत्ता पर काबिज हो।

ब्लॉक कांग्रेस कुसमी के अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कहा कि नव संकल्प में लिए गए निर्णय के आधार पर बुथ जोन सेक्टर स्तर और ब्लॉक स्तर पर बैठकों के लिए संसाधनों का अभाव है हर कार्यकर्ता अपना 100% पार्टी को देता है और आने वाले समय में भी देता रहेगा परंतु वर्तमान में कार्यकर्ता असहज महसूस कर रहा है।

सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के आईटी सेल के प्रभारी निखिल विश्वकर्मा ने नवसंकल्प शिविर के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी कंटेंट अथवा सामग्री प्राप्त करने के लिए 88271 25759 अपने मोबाइल पर सेव करने व प्राप्त सामग्री मतदाताओं तक पहुंचाने की सलाह दी।
ब्लॉक अध्यक्ष मधु गुप्ता ने कहा कि यह अच्छी पहल है सत्ता और संगठन एक साथ अपनी बात रख रहे हैं।
नव संकल्प कार्यशाला में उपस्थित ब्लॉक अध्यक्ष में शंकरगढ़ से विजय पैकरा,रामचंद्रपुर यासीन अंसारी,चांदो अब्दुल्ला,वाड्रफनगर से सुषमा यादव,बलरामपुर से रिपुजीत सिंह के अलावा विनोद तिवारी हीरालाल यादव,डा. दिनेश यादव,नन्हे लाल गुप्ता,रामदेव जगते, बिंदेश्वरी गुप्ता,अशोक जयसवाल,प्रेम सागर सिंह व कृष्णा मंडल तथा नारद सिंह ने भी संबोधित किया।

पढ़ें   पलटवार : संसदीय सचिव और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शकुंतला साहू ने डी पुरंदेश्वरी के बयान को बताया आपत्तिजनक, शकुंतला साहू बोली : "बयान को वापस लेकर तुरंत माफी मांगे पुरंदेश्वरी"

कार्यक्रम के दौरान भारत गौरव यात्रा में शामिल सेवादल के पदाधिकारियों को भी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिलेभर से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेंद्र गुप्ता ने किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त किया गया।

Share

 

 

 

 

 

You Missed