8 Mar 2026, Sun

जिम्मेदार कौन? : एक और वन्य प्राणी की चली गई जान, लहूलुहान हालत में मिला था हिरण,दोनों सिंग गायब

धनेश्वर बंटी सिन्हा

धमतरी/मगरलोड, 13 जून 2022

मगरलोड ब्लाक के अंतर्गत दक्षिण सिंगपुर वन परिक्षेत्र के कमईपुर गांव में आज सुबह एक घायल हिरण मिला था हिरण के दोनों सिंग गायब है ।  वहीं हिरण की दाया जांग पर गंभीर चोट के निशान पाया गया है।
लहूलुहान हिरण के सिर व पेट पर गंभीर जख्म पाया गया है, जिससे हिरण को किसी के द्वारा जख्मी करने का अनुमान लगाया जा रहा है।
वन्य पशु हिरण को गंभीर अवस्था में दक्षिण सिंगपुर वन परिक्षेत्र के स्व सहायता समूह सेट पर रखा गया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत होने की जानकारी दक्षिण सिंगपुर वन परीक्षेत्र के रेंजर दीपक बगेल ने दी है।

Share
पढ़ें   जल जीवन मिशन की बैठक में कलेक्टर हुए सख्त : 53 ठेकेदारों को पेनाल्टी के साथ कार्यों में दी समय वृध्दि की अनुमति, कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

 

 

 

 

 

You Missed