11 Mar 2026, Wed
Breaking

मोदी सरकार के 8 साल : भाजयुमों ने निकाली विकास तीर्थ बाइक रैली, मोदी सरकार के कार्यकाल को बताया ऐतिहासिक

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार, 17 जून 2022

केंद्र की मोदी सरकार को 08 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में भाजयुमों पूरे प्रदेश में विकास तीर्थ बाइक रैली निकाल रही है । कल बलौदाबाजार जिले के कसडोल में भी विकास बाइक तीर्थ रैली निकाली गई । विकास बाइक तीर्थ रैली में बड़ी संख्या में भाजयुमों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

मोदी सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने पर कसडोल विधानसभा के कसडोल व लवन के कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से विकास तीर्थ बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसमे भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में चलने वाली केंद्र सरकार के जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को दी गई एवं प्रदेश के कांग्रेस सरकार के विफलताओं असफलताओं की जानकारी से आम जनों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक बिलाईगढ़ डॉ सनम जांगड़े व भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील यदु मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिधियो द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर बाइक रैली का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया।

विकास तीर्थ बाइक रैली लवन मंडल से प्रारंभ होकर डोंगरीडीह होते हुए कसडोल पहुंची जहाँ बाइक रैली कसडोल क्षेत्र के गोरधा, मोहतरा, छाछी, पीसीद, छरछेद होते हुए कसडोल नगर पहुंची जहाँ नगर स्थित साहू धर्मशाला में आमसभा के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ सनम जांगड़े, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील यदु, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रशांत यादव, लवन मंडल अध्यक्ष विजय यादव, जिला कोषाध्यक्ष अनुपम बाजपेयी, जिला सह कोषाध्यक्ष गणेश साहू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कसडोल नागेश साहू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लवन रामलाल कुर्रे, महामंत्री राजू साहू, उपाध्यक्ष ललित श्रीवास, महामंत्री पलारी लोकेश यदु, मंडल मंत्री अनिल श्रीवास, तेजनाथ पटेल, राजेन्द्र साहू, रामा धीवर, सुंदर साहू, शनि यादव, नरेंद्र डड़सेना, रितेश जायसवाल, प्रीतम जायसवाल, लवन मंडल से महामंत्री विकास अग्रवाल, महामंत्री हरिश साहू, उपाध्यक्ष रामकृपाल वर्मा, उपाध्यक्ष भावेश तिवारी, मंत्री रोहित साहू, नरेंद्र साहू, सुनील डोंडरे, मुकेश यादव, कमलेश पटेल, रमन साहू सहित दोनों मंडलो से सभी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Share
पढ़ें   धर्म संसद 2021 - राजधानी रायपुर में होगा 'धर्म संसद 2021' का आयोजन, देश के अलग - अलग जगहों के संत होंगे रायपुर में इकट्ठा, पढ़िये कार्यक्रम का क्या है उद्देश्य?

 

 

 

 

 

You Missed