11 Mar 2026, Wed
Breaking

मंत्री अमरजीत की बिगड़ी तबीयत : स्वास्थ्य खराब होने की वजह से अस्पताल में कराया गया भर्ती, पढ़ें अभी कैसी है तबीयत?

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 17 जून 2022

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत की तबीयत बिगड़ने के कारण अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी इलाज चल रही है । दरअसल, कल शाम से ही उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था, रात को उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसके बाद रात दो बजे उपचारार्थ उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, अभी उनकी स्थिति स्थिर है।

गौरतलब है कि मंत्री अमरजीत भगत इस वक्त सरगुजा के दौरे पर हैं, यहाँ उन्होंने कल शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में बच्चों का स्वागत कर उन्हें गणवेश वितरित किया था। इस कार्यक्रम से लौटने के बाद उन्होंने कमज़ोरी और थकान की शिकायत की थी। मंत्री अमरजीत के स्टॉफ ने बताया कि अभी उनकी हालत एकदम ठीक है ।

Share
पढ़ें   रायपुर नगर निगम चुनाव: 9 वार्ड समितियों के जोन अध्यक्ष का निर्वाचन 3 अप्रैल को, आयुक्त ने जारी किए आदेश

 

 

 

 

 

You Missed