8 Mar 2026, Sun

CM जाएंगे दिल्ली : दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे CM भूपेश, कल राहुल गांधी की ED में है पेशी

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 19 जून 2022

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुबह 11:00 बजे नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे । नई दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुलाकात करेंगे और राहुल गांधी के ईडी में पेश होने के विषय को लेकर रणनीति बनाएंगे । आपको बताते चलें कि राहुल गांधी से अभी तक 3 दिन की पूछताछ हो चुकी है और तीनों दिन भूपेश बघेल इस पेशी के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल भी हुए थे ।

माना जा रहा है कि कल यानि सोमवार को जब राहुल गांधी ईडी के दफ्तर फिर से जाएंगे, तो इस पूछताछ के विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदर्शन में शामिल हो सकते ।

Share
पढ़ें   ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ सरकार पर बरसे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-'छत्तीसगढ़ देश का चमकता हुआ सितारा...पर छत्तीसगढ़ में राशन की वितरण प्रणाली में व्यापक रुप से भ्रष्टाचार' और क्या बोले सिंधिया? देखें

 

 

 

 

 

You Missed