8 Mar 2026, Sun
Breaking

JOB अलर्ट : रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में जल्द होगी 300 नर्सों की भर्ती, प्रबंधन जल्द जारी करेगा भर्ती संबंधी विज्ञापन

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 20 जून 2022

प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल मेकाहारा में कोरोना काल में अटके नर्सों की भर्ती प्रक्रिया को शासन ने मंजूरी दे दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 300 से अधिक नर्सों की नियुक्ति की जाएगी जिसके लिए जल्दी ही अस्पताल प्रबंधन की ओर से विज्ञापन जारी किया जाएगा।

बता दे इस भर्ती प्रक्रिया का प्रस्ताव कोरोना काल से पूर्व शासन को भेजा गया था। लेकिन कोरोना की वजह से अब तक यह प्रक्रिया अटकी हुई थी। जिसे अब शासन ने मंजूरी दे दी है।

जिसके बाद 750 बिस्तरों के अनुपात में 300 से अधिक नर्सों की भर्ती के लिए मंजूरी मिल गई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल विज्ञापन के लिए अंतिम स्वरूप देने रिजर्वेशन रोटेशन के साथ नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति के लिए वांछित योग्यताओं के बिंदुओं को निर्धारित किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि कोरोना काल में नर्सिंग स्टाफ की कमी के कारण पेइंग वार्ड को बंद कर दिया गया था। जिसके कारण प्राइवेट वार्ड की मांग करने वाले मरीजों को यह सुविधा नहीं मिल पा रही थी। अब नर्सों की नियुक्ति के पश्चात पुनः इस सुविधा को शुरु करने के लिए विचार किया जा रहा है।

Share
पढ़ें   ग्रामीणों ने जनदर्शन में की CM से शिकायत, तुरंत हुई कार्रवाई : सेजबहार में सरकारी जमीन से हटाया गया बेजा कब्जा, पक्के निर्माण और तार फेंसिग घेरा भी तोड़ा, ग्रामीणों ने कहा - 'वाह CM सर!, ऐसे होते हैं संवेदनशील मुख्यमंत्री'

 

 

 

 

 

You Missed