12 Mar 2026, Thu
Breaking

CG में सड़क हादसे में गई 4 लोगों की जान : ट्रक से टकरा गई तेज रफ्तार कार, महिला समेत 4 लोगों की ऑन द स्पॉट मौत

प्रमोद मिश्रा

बिलासपुर, 20 जून 2022

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी कहे जाने वाली बिलासपुर में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है । दरअसल, पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के भरारी गांव का है, जहां तेज रफ्तार अर्टिगा कार ट्रक से जा टकराई और भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसका उपचार बिलासपुर में चल रहा है ।

बताया जा रहा है कि बिलासपुर-रतनपुर रोड के भरारी गांव के पास हादसा हुआ । इस हादसे से इलाके में मातम पसर गया है ।परिवार वालों का हाल बेहाल है । शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है । शवों को पोस्टम मार्टम के लिए भेज दिया गया है । साथ ही मामले की जानकारी परिजनों को दी गई है । फिलहाल एक महिला का हालत नाजुक बनी हुई है ।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा : नायब तहसीलदार भी अब कहलाएंगे राजपत्रित अधिकारी

 

 

 

 

 

You Missed