7 Mar 2026, Sat

महासमुंद – नगर पालिका महासमुंद में अविश्वास प्रस्ताव पारित,बीजेपी अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर की गिरी कुर्सी….

गोपी कृष्ण साहू, महासमुंद, 4 जुलाई 2022

महासमुंद:- नगर पालिका में बीते दिनों कांग्रेस के 10 पार्षदों ने मिलकर अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया था।
जिसे लेकर आज 4 जुलाई को महासमुंद नगर पालिका में अविश्वास प्रस्ताव सम्मेलन हुआ, जिसमें पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर बहुमत होते हुए भी अपनी कुर्सी बचा नहीं पाए और उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष पद से हाथ धोना पड़ गया।

आपको बता दें कि महासमुंद नगर पालिका में 30 पार्षद हैं, जिसमें से आज कुल 29 वोट पड़े, जिसमें 20 वोट कांग्रेस के पक्ष में गए और 3 वोट भाजपा के पक्ष में, जबकि 6 वोट अमान्य घोषित किए गए।

यह जानकारी रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम भागवत जायसवाल ने दी है।

तो वहीं जैसे ही प्रकाश चंद्राकर की कुर्सी गिरी महासमुंद नगर पालिका के बाहर कांग्रेस का जश्न शुरू हो गया है।

अब भाजपा के लिए यह चिंता का विषय है कि उन्होंने बहुमत होते हुए भी अपनी कुर्सी बचा नहीं पाई।

Share
पढ़ें   CG में कांग्रेस की बड़ी बैठक 27 को : JCCJ के विलय और बागियों की घर वापसी पर होगी चर्चा, कांग्रेस में वापसी के लिए बनाई गई समिति की होगी बैठक

 

 

 

 

 

You Missed