9 Mar 2026, Mon
Breaking

CG बिग ब्रेकिंग : यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल

प्रमोद मिश्रा

अंबिकापुर, 05 जुलाई 2022

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हो गए है। यात्री बस बतौली से अम्बिकापुर जा रही थी। उसी दौरान ग्राम पंचायत कंठी के मेन सड़क में अनियंत्रित होकर पलट गई। राहगिरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 108 से सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दरिमा पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Share
पढ़ें   महासमुंद में सूअर का शिकार करने बिछाया था बिजली का जाल, उसी में फंसकर भालू की मौत; वन विभाग ने 5 आरोपी पकड़े, 1 अब भी फरार, जीआई तार-ट्रैक्टर-मांस बरामद

 

 

 

 

 

You Missed