30 May 2025, Fri 3:15:18 PM
Breaking

छत्तीसगढ़ : 13 साल की लड़की को न्यूड वीडियो दिखाकर किया रेप, लड़की का भी न्यूड वीडियो बनाकर करता रहा रेप, FIR दर्ज

■ लड़की की बड़ी बहन ने दर्ज कराई FIR

प्रमोद मिश्रा

बिलासपुर, 05 जुलाई 2022

छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में 13 साल की लड़की को न्यूड वीडियो दिखाकर उसका रेप करने और लड़की का भी न्यूड बनाकर बनाकर 6 माह से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है । पीड़ित लड़की की बड़ी बहन ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है । दरअसल, युवक ने पहले लड़की को ब्लू फिल्म दिखाई और फिर उससे रेप किया। इस दौरान उसका न्यूड वीडियो भी बना लिया। आरोपी ब्लैकमेल कर लड़की से छह माह तक दुष्कर्म करता रहा। लड़की की बड़ी बहन को इसकी भनक लगी, तब उसने चाइल्ड लाइन की मदद ली और पुलिस से शिकायत कर दी। पूरा मामला सरकंडा थाने का है।

जानकारी के अनुसार सरकंडा क्षेत्र की 13 साल की लड़की 7वीं कक्षा की छात्रा है। मोहल्ले के युवक का उसका घर आना-जाना था। इस दौरान लड़की को देखकर युवक की नीयत बिगड़ गई। छह महीने पहले युवक अपने घर में अकेला था, तभी उसने मौका पाकर लड़की को घर बुला लिया। इस दौरान कमरे में ले जाकर उसे ब्लू फिल्म दिखाई। इसके बाद उसे बहका कर उससे रेप किया। इस दौरान वीडियो बनाया और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

दो दिन पहले युवक ने बुलाया घर, तो चला पता

दो दिन पहले युवक ने लड़की को धमकी देकर अपने घर बुलाया। डरी सहमी लड़की उसके घर चली गई। इसकी जानकारी लड़की की बड़ी बहन को हुई। तो उसने छोटी बहन से पूछताछ की। पहले वह अपनी बड़ी बहन को भी इस घटना की जानकारी देने से कतराती रही। समझाइश और मनोबल बढ़ाने के बाद उसने आप बीती सुनाई। तब बड़ी बहन ने चाइल्ड लाइन की मदद ली और अपनी बहन की काउंसिलिंग कराने के बाद उसे लेकर सरकंडा थाने पहुंची।

पढ़ें   वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर पेन्शनर कल्याण निधि नियम के तहत पेन्शनर्स के इलाज हेतु 6 लाख 80 हजार रूपए स्वीकृत

फिलहाल थाना सरकंडा में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है । 

Share

 

 

 

 

 

You Missed