8 Mar 2026, Sun
Breaking

राहुल गांधी के खिलाफ गलत खबर दिखाने का आरोप : टीवी एंकर रोहित रंजन के घर पहुँची छत्तीसगढ़ पुलिस, रोहित रंजन का ट्वीट – ‘ घर के बाहर मुझे अरेस्ट करने छत्तीसगढ़ की पुलिस खड़ी है’

ब्यूरो रिपोर्ट

गाजियाबाद, 05 जुलाई 2022

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ गलत खबर प्रकाशित करने के मामले में एंकर रोहित रंजन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है । दरअसल, रोहित रंजन के घर मंगलवार सुबह छत्तीसगढ़ पुलिस पहुंची है। रोहित गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में नियो स्कॉर्टिस सोसाइटी में रहते हैं। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के बयान को तोड़-मरोड़कर दिखाने के सिलसिले में उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। इस सिलसिले में छत्तीसगढ़ पुलिस यहां आई है।

रोहित रंजन ने मंगलवार सुबह 6.16 बजे ट्वीट किया, “बिना लोकल पुलिस को जानकारी दिए छत्तीसगढ़ पुलिस मेरे घर के बाहर मुझे अरेस्ट करने के लिए खड़ी है। क्या ये कानूनन सही है।” रोहित ने यह ट्वीट यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एसएसपी गाजियाबाद और एडीजी जोन लखनऊ को टैग भी किया है।

हालांकि, सरकार या पुलिस ने इस ट्वीट पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। रोहित रंजन के ट्वीट पर दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने लिखा, “प्लीज हेल्प शलभमणि त्रिपाठी जी।” शलभमणि त्रिपाठी ने बग्गा के इस टवीट के जवाब में लिखा है, “जी।”

छत्तीसगढ़ पुलिस बोली- सूचित करने का कोई नियम नहीं

एंकर रोहित रंजन के इस ट्वीट का जवाब देते हुए छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने लिखा, “सूचित करने के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है। फिर भी, अब उन्हें सूचित किया गया है। पुलिस टीम ने आपको कोर्ट का गिरफ्तारी वारंट दिखाया है। उन्हें वास्तव में सहयोग करना चाहिए, जांच में शामिल होना चाहिए और अपना पक्ष अदालत में रखना चाहिए।”

पढ़ें   मुख्यमंत्री निवास में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीजा-पोरा का तिहार, पारम्परिक गीतों पर जमकर थिरकी महिलाएं

छत्तीसगढ़-राजस्थान में दर्ज हुए हैं मुकदमे

कांग्रेस का आरोप है कि पिछले दिनों एंकर रोहित रंजन ने अपने स्पेशल टीवी शो DNA में वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के बयान को तोड़ मरोड़कर दिखाया। इससे उनकी छवि धूमिल हुई। इस मामले में छत्तीसगढ़ में एक FIR दर्ज हुई है। दो दिन पहले नोएडा में टीवी चैनल के बाहर प्रदर्शन करने और पुतला फूंकने में 19 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी भी हुई थी। रोहित रंजन पर राजस्थान में भी इस बयान को लेकर मुकदमे दर्ज हुए हैं।

Share

 

 

 

 

 

You Missed