7 Mar 2026, Sat
Breaking

Tomorrow’s schedule of CM Bhupesh : नवा आखर कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ, CM गौरेला में विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 04 जुलाई 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 05 जुलाई को गौरेला में प्रातः 10 बजे अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात यूनिसेफ के सहयोग से संचालित होने वाले नवा आखर कार्यक्रम के शुभारंभ पश्चात इंदिरा गांधी नेशनल ट्रायबल यूनिवर्सिटी अमरकंटक के साथ होने वाले एमओयू कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री गौरेला में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के धार्मिक सर्किट मैप का शुभारंभ एवं विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री गौरेला से 11.45 बजे हेलीकॉप्टर से अनुपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री अनुपपुर जिले के ग्राम पथैती स्थित धरहर गणेश मंदिर में दोपहर 12.50 बजे से 1.20 बजे तक दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे से संध्या 5 बजे तक अमरकंटक स्थित सीताराम बाबा आश्रम एवं नर्मदा मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम अमरकंटक में करेंगे।

Share
पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय सुशासन शिविरों का करेंगे निरीक्षण और लेंगे समीक्षा बैठक...डिप्टी CM अरुण साव मुंगेली जिले के कार्यक्रमों में होंगे शामिल...नई स्थानांतरण नीति लागू करने छत्तीसगढ़ कर्मचारी - अधिकारी फेडरेशन ने लिखा CM और CS को पत्र...प्रदेश के कई जिले में बारिश का यलो अलर्ट...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

 

 

 

 

 

You Missed