7 Mar 2026, Sat

छत्तीसगढ़ : पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा, उपाध्यक्ष चित्ररेखा साहू को राज्यमंत्री का मिला दर्जा

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 07 जुलाई 2022

राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है । इसी तरह पर्यटन मंडल के उपाध्यक्ष चित्रलेखा साहू को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है । अटल श्रीवास्तव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफी करीबी माने जाते हैं । इसी वजह से उन्हें छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल का अध्यक्ष बनाया गया, उसके कई महीने बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी प्रदान कर दिया गया है ।

कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने के बाद अटल श्रीवास्तव को वह सारी सुविधाएं राज्य शासन द्वारा मुहैया कराया जाएगा, जो एक कैबिनेट मंत्री को मिलता है ।

Share
पढ़ें   रायपुर जिले के बारह पुलिस अधिकारी कर्मचारी बने माह फरवरी 2024 हेतु कॉप ऑफ द मंथ

 

 

 

 

 

You Missed