10 Mar 2026, Tue
Breaking

CG में दर्दनाक मर्डर : पत्नी की हत्या कर लटका दिया फांसी पर, थाने जाकर आरोपी पति ने कहा – ‘पत्नी चरित्रहीन थे..मुझे कहती थी तुम्हारे सामने 10 लोगों से संबंध बनाउंगी..’

■ पत्नी की हत्या कर घर में फांसी के फंदे पर लटकाया

■ थाने में किया सरेंडर

प्रमोद मिश्रा

बेमेतरा, 10 जुलाई 2022

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने आज के समय में पति और पत्नी के संबंध पर कई प्रश्न चिन्ह लगाया है? । दरअसल, आरोपी पति ने अपने पत्नी को मारकर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया और थाने जाकर सरेंडर कर दिया । थाने में जाकर आरोपी पति ने कहा कि मेरी पत्नी चरित्रहीन थी और मुझसे कहती थी कि तुम्हारे सामने 10 लोगों से संबंध बनाऊंगी । ऐसे में पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ और आखिरकार पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली ।

आरोपी पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को पंखे से फांसी पर लटका दिया और फिर थाने जाकर सरेंडर कर दिया। आरोपी ने दावा किया कि पत्नी के अवैध संबंध थे। मना करता तो झगड़ती थी। कहती थी- तलाक दे दो, फिर तुम्हारे सामने ही 10 पुरुषों से संबंध बनाऊंगी। इसके चलते पत्नी को मार दिया। मामला सेमरिया चौकी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, खंडसरा निवासी सुशील साहू (28) कुछ समय पहले अपनी पत्नी रानी साहू (25) के साथ नौकरी के लिए लखनऊ गया था। आरोप है कि वहां उसने अपनी पत्नी रानी को किसी अन्य आदमी के साथ संबंध बनाते देख लिया। इसे लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और वे अलग होने पर तैयार हो गए। हालांकि परिजनों के समझाने पर दोनों एक साथ रहे और लखनऊ से 6 जुलाई की शाम बेमेतरा पहुंचे।
विवाद हुआ तो पत्नी को मार दिया

पढ़ें   ब्रेकिंग : स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय स्वागत, प्रदेश के स्वास्थ्य और विकास मुद्दों पर अहम चर्चा की उम्मीद

अगले दिन सुशील सिटी कोतवाली पहुंचा और पत्नी की शिकायत कर दी। साथ ही तलाक को लेकर वकील से भी राय ली। वहां से दोपहर करीब 1.30 बजे घर पहुंचा। इस दौरान पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद होने लगा। इस पर सुशील ने गुस्से में रानी का गला घोंट दिया। हत्या के बाद वह रानी के शव को घसीटकर कमरे में ले गया। वहां साड़ी से फंदा बनाकर शव को सीलिंग फैन में लटका दिया।

पत्नी को फांसी ओर लटका दिया

आरोपी पति ने पुलिस चौकी पहुंचकर किया सरेंडर

इसके बाद सुशील पुलिस चौकी पहुंच गया। बताया कि उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है और शव को फांसी से लटका दिया है। सुशील ने यह भी पुलिस को बताया कि विवाद के दौरान रानी ने उससे कहा था कि वह तलाक ले रहा है। अब इसी तरह 10 पुरुषों को मेरे सामने ही बुलाकर गलत संबंध बनाएगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Share

 

 

 

 

 

You Missed