12 Mar 2026, Thu
Breaking

CG में कैबिनेट की बैठक : मानसून सत्र से पहले होगी भूपेश कैबिनेट की बैठक, ट्रांसफर पर खुल सकता है बैन, पढ़िये सत्र से जुड़ी बड़ी बातें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 11 जुलाई 2022

छत्तीसगढ़ में भूपेश कैबिनेट की बैठक विधानसभा के मानसून सत्र से पहले होने वाली है । इस बार कैबिनेट बैठक में उम्मीद की जा रही है कि 3 साल से लगे बैन पर पाबंदी हट सकती है । ऐसे में राज्य के कर्मचारियों के लिए उम्मीद की किरण एक बार फिर से जगी है । लगातार ट्रांसफर पर बैन खुलने की मांग करने वाले तमाम कर्मचारी संगठनों के लिए यह अच्छी खबर कही जा सकती है । आपको बता दें कि विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने वाला है और इससे पहले कैबिनेट की बैठक सम्भवतः 14 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित की जा सकती है । MEDIA24 को मिली विश्वस्त सूत्रों से जानकारी के मुताबिक सभी विभागों से ट्रांसफर संबंधी जानकारी मंगाई गई है और माना जा रहा है कि जब 14 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास में भूपेश कैबिनेट की बैठक होगी, तो ट्रांसफर पर बैन खुलने का फैसला लिया जा सकता है ।

अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या फैसला लेती है? वही भूपेश कैबिनेट में कई और बड़े फैसले लिए जा सकते हैं । आपको बता दे कि इससे पहले 07 जुलाई को कैबिनेट की बैठक हुई थी । हालांकि पिछले बैठक में ट्रांसफर पर बैन खुलने पर कोई चर्चा नहीं हो पाई थी ।

Share
पढ़ें   Lok Sabha Election: तीसरे चरण में कुल 64.40 प्रतिशत मतदान, सबसे ज्यादा असम में पड़े वोट

 

 

 

 

 

You Missed