10 Mar 2026, Tue
Breaking

Lok Sabha Election: तीसरे चरण में कुल 64.40 प्रतिशत मतदान, सबसे ज्यादा असम में पड़े वोट

ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली, 8 मई 2024|

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार को वोट डाले गए. इस चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की कुल 93 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले गए. इस चरण में रात 11.40 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, कुल 64.40 प्रतिशत मतदान हुआ. सबसे ज्यादा वोटिंग असम में हुई. जहां 81.61 प्रतिशत वोटिंग हुई. जबकि सबसे कम वोटिंग उत्तर प्रदेश में 57.34 प्रतिशत वोट डाले गए. इस चरण में गुजरात की सभी 25 सीटों के लिए वोट डाले गए. इसी के साथ राज्य में चुनाव समाप्त होगा. इसके अलावा गोवा की 2 और दादर नगर हवेली, अंडमान और दीव की सभी एक-एक सीटों पर वोटिंग हुई. इसके बाद यहां भी चुनाव समाप्त हो गए.

किस राज्य में कितना हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में असम में सबसे अधिक 75.26 प्रतिशत वोटिंग हुई. जबकि बिहार में 56.55 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वहीं छत्तीसगढ़ में 66.99 तो दादर और नगर हवेली, दमन दीव में कुल 65.23 प्रतिशत वोट डाले गए. जबकि गोवा में 74.27, तो गुजरात में 56.76 प्रतिशत वोट डाले गए. वहीं कर्नाटक में 67.76, मध्य प्रदेश में 63.09, महाराष्ट्र में 54.77 और उत्तर प्रदेश में 57.34 प्रतिशत वोट डाले गए. जबकि पश्चिम बंगाल में 73.93 फीसदी मतदान हुआ.


इन राज्यों की इनती सीटों पर डाले गए वोट

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 7 मई को वोट डाले गए. इस चरण में असम की 4, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की 7 और दादर, नगर हवेली और दमन दीव की दो सीटों के लिए वोट डाले गए. वहीं गोवा की दो, गुजरात की 25, कर्नाटक की 14 और मध्य प्रदेश की 9 सीटों के लिए मतदान हुआ. जबकि महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10 और पश्चिम बंगाल की चार सीटों के लिए वोट डाले गए.

बता दें कि पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को तो दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को वोट डाले गए थे. पहले चरण में 102 और दूसरे चरण में 88 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हुआ है. अब तक कुल 283 सीटों के लिए मतदान हो चुका है. चौथे चरण के लिए 13 मई को तो पांचवें चरण का मतदान 20 मई को होगा. वहीं 25 मई को छठवें और सातवें चरण एक लिए 2 जून को वोटिंग होगी. जबकि मतगणना 4 जून को होगी.

Share
पढ़ें   CGPSC मामले में FIR दर्ज : पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी समेत कई अधिकारियों और नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार-जालसाजी का केस दर्ज, आरोपियों की तलाश में पुलिस

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed