8 Mar 2026, Sun

मोहन मरकाम हुए दिल्ली रवाना : संग़ठन की बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम हुए दिल्ली रवाना, आला नेताओं से हो सकती है मुलाकात

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 12 जुलाई 2022

छत्तीसगढ़ में आज संग़ठन चुनाव को लेकर बड़ी बैठक कांग्रेस कार्यालय में हुई । बैठक में संग़ठन चुनाव को लेकर चर्चा हुई साथ ही संग़ठन और सरकार में कैसे तालमेल बनाया जाए इसपर विस्तृत चर्चा हुई । सूत्र बता रहे हैं कि बैठक में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि संग़ठन में बात रखने का सभी को अधिकार है । सूत्र बताते है कि आज की बैठक में कई पदाधिकारियों ने यह भी बात रखी कि हमारे पसंद के आब्जर्वर संग़ठन चुनाव के लिए नहीं बनाए गए हैं ।

फिलहाल खबर यही है कि बैठक के बाद मोहन मरकाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं । माना जा रहा है कि मोहन मरकाम की मुलाकात के सी वेणुगोपाल से होगी और प्रदेश की स्थिति पर बातचीत भी होगी ।

Share
पढ़ें   CG में SBI बिल्हा शाखा की कैशियर 2.06 करोड़ के गबन में ACB की गिरफ्त में, बैंक रिकॉर्ड में हेरफेर और अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता की जांच जारी

 

 

 

 

 

You Missed