8 Mar 2026, Sun

न्यायधानी में जुआरी पकड़ाए : घने जंगल मे सजी थी जुआरियों की महफ़िल, पुलिस ने 52 पत्ती के साथ बाइक और पैसा।किया बरामद

प्रमोद मिश्रा

बिलासपुर, 12 जुलाई 2022

 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में घने जंगल के अंदर लंबे समय से जुआरियों की महफिल सज रही थी। इसकी शिकायत जब पुलिस को मिली तब पुलिस ने वहां दबिश दे दी। मौके पर दबिश देकर पुलिस ने 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनसे कैश, मोबाइल और बाइक जब्त की गई है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

कोटा पुलिस को लगातार इस बात की शिकायत मिली रही थी कि करपिहा गांव के जंगल जुआरियों की महफिल सज रही है। वहां कई लोग रोज जुआ खेलने पहुंचते हैं। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मौके पर जाकर दबिश दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब वहां अफरा-तफरी मच गई। जुआरी यहां-वहां भागने लगे।

बताया गया कि कुछ लोग जंगल का सहारा लेकर भाग निकले। मगर पुलिस ने 5 लोगों को पकड़ लिया। जिनके पास से 21 हजार रुपए कैश, 4 मोबाइल और 8 बाइक को जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में निकेश कश्यप, तिलकराम नवरंग, कृष्ण कुमार कश्यप और सोनू बांधले को गिरफ्तार किया है।

Share
पढ़ें   शराब की होम डिलीवरी पर भगवती मानव कल्याण संगठन ने जतायी आपत्ति, शराब की घर पहुंच सेवा देकर प्रदेश सरकार आंतरिक कलह को दे रही बढ़ावा : जिला अध्यक्ष शिव साहू

 

 

 

 

 

You Missed