8 Mar 2026, Sun

छत्तीसगढ़ : महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में, आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

■ घर में घुस कर बलात्कार की घटना को दिया तंग अंजाम

■ अपराध के चंद घण्टों में थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार

■ आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार, 13 जुलाई 2022

बलौदाबाजार जिले की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है । दरअसल, प्रार्थिया द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08.07.2022 के रात्रि 02.00 बजे करीबन मोहल्ले का रवि मनहरे पिता सोहन मनहरे उम्र 34 वर्ष का घर के सामने दरवाजा में लगे प्लाई को हटाकर कमरे में घुसकर इसके कपडे ऊतार कर जबरदस्ती इसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया । प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 313/22 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी रवि मनहरे पिता सोहन मनहरे उम्र 34 साल साकिन पंचशील नगर गुरूनानक वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर जिला बलौदाबाजार को दिनांक 11-07-2022 को गिरफ्तार किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मंजूलता राठौर, सउनि सुरेन्द्र सिंह महिला प्रधान आरक्षक रानी राठौर, आरक्षक टिकेश्वर गायकवाड़ का विशेष योगदान रहा।

Share
पढ़ें   जनजातीय गौरव दिवस एवं अंतर्राज्यीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव-2024 : एक मंच पर दिखी विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों की अनूठी झलक, देश भर से आए नर्तक दलों ने बिखेरी आदिवासी लोक नृत्यों की छटा

 

 

 

 

 

You Missed