12 Mar 2026, Thu
Breaking

CG में अवैध संबंध के शक में 12 साल के प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत : युवक ने युवती को उतारा मौत के घाट, खुद भी झूल गया फांसी के फंदे पर

■ घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद

■ डायल 112 में काम करती थी युवती

 

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 13 जुलाई 2022

राजधानी रायपुर में 12 साल से चल रहे प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत हो गया । अवैध संबंध के शक में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर हथौड़ी और ब्लेड से मारकर उसकी जान ले ली । पूरा मामला राजधानी के पुरानी बस्ती थाने का है । घटना स्थल में मृतक के साथ मिले सुसाइड नोट के मुताबिक, मृतक कमलेश कुमार साहू और मृतिका अर्चना साहू दोनों विगत 12 वर्षों से एक दूसरे को प्रेम किया करते थे । दोनों अविवाहित और एक ही ग्राम फेकारी, थाना उतई के रहने वाले थे । अर्चना विगत 5 वर्षों से डायल 112 में कॉल टेकर की नौकरी कर रही है । इस दौरान कमलेश का भी लगातार रायपुर में उसके पास आना-जाना रहा है । विगत कुछ समय से कमलेश को अर्चना और एक अन्य व्यक्ति के मध्य संबंधों को लेकर शक था, जिस कारण वह बहुत ज्यादा परेशान था ।

मृतिका

इसी शक में कमलेश द्वारा 12-13 जुलाई की रात लगभग 3:30 बजे को अर्चना के पुरानी बस्ती के किराए के मकान में अर्चना साहू को हथौड़े व ब्लेड से मारकर हत्या कर दी और उसके बाद स्वयं भी फांसी से लटक कर आत्महत्या कर लिया । अर्चना के पड़ोसियों ने घटना के दौरान अर्चना को बचाने व मृतक को समझाने की कोशिश की, लेकिन कमलेश ने कमरा बंद कर अर्चना की हत्या कर स्वयं फांसी लगाकर झूल गया ।

 

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ का रजत जयंती वर्ष होगा ‘अटल निर्माण वर्ष’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अटल सुशासन चौपाल में की बड़ी घोषणाएं, विकास कार्यों को दी प्राथमिकता, जनकल्याण योजनाओं का किया बखान

 

 

 

 

 

You Missed