11 Mar 2026, Wed
Breaking

छत्तीसगढ़ : युवती से संबंध बनाते वक्त युवक ने बना लिया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर वसूले 21 लाख रुपये

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 13 जुलाई 2022

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां सरकंडा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इसके बड़ा वीडियो को इंटरनेट में वायरल करने की धमकी देकर 21 लाख रुपये वसूल लिए। मामले की जानकारी मिलते ही घरवालों ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। आरोपी फिलहाल फरार है।

धोखे से घर बुलाकर किया दुष्कर्म

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी दोस्ती 2019 में साथ में पढ़ने वाले ओमप्रकाश दुबे से हुई। युवक ने उसे सीपत रोड स्थित अपने दोस्त के किराए के मकान में बुलाया। यहां पर उसने युवती को शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार उससे संबंध बनाता रहा। इसके बाद युवक ने बीते मई महीने में युवक ने उसे अपनी मां से मिलाने के लिए घर बुलाया। आरोपी के घर पहुंचने पर युवती को पता चला कि उसकी मां बाहर गई हुई है। इसके बाद युवक ने अपने घर में ही युवती से शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान आरोपी युवक इसका उसने अपने मोबाइल पर वीडियो भी बना लिया। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Share
पढ़ें   गृहमंत्री विजय शर्मा की नई पहल : मकान मालिकों को थाने में जाकर कागजी कार्रवाई की दिक्कत से मिलेगी निजात, अब एप से देंगे किराएदारों की जानकारी

 

 

 

 

 

You Missed